31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 लोक सभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को नाराज नहीं करना चाहती सरकार, अब देने जा रही ये सुविधा

गन्ना किसानों की हर समस्या का समाधान करना चाहते हैं विभागीय अधिकारी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Jul 2018, 12:27 PM IST

meerut

2019 लोक सभा चुनाव से पहले गन्ना किसानों को नाराज नहीं करना चाहती सरकार, अब देने जा रही ये सुविधा

मेरठ। सरकार गन्ना किसानों को सभी प्रकार की सुविधा देने के प्रयास में जुटी है। कारण है 2019 में होने वाले चुनाव। भाजपा सरकार ऐसा कोई मुद्दा गन्ना किसानों से संबंधित विपक्ष के हाथों में नहीं जाने देना चाहती जिससे प्रदेश खासकर पश्चिम के गन्ना किसान भाजपा से नाराज हो जाए। इसलिए गन्ना विभाग 2019 में गन्ना पेराई के लिए चीनी मिलों के पेंच अभी से कस रहा है। इसके अलावा गन्ना किसानों की सभी प्रकार की परेशानी को दूर करने का प्रयास अभी से ही विभाग कर रहा है। इसी क्रम में गन्ने सर्वे और गन्ने से संबंधित सभी जानकारी अब किसानों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी। अब किसानों को विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ेंः बसपा के इस बड़े नेता ने कार्यकर्ताआें को दिया यह चुनावी मंत्र, भाजपा सरकार पर कही बड़ी बात

समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र मेरठ हरपाल सिंह ने गन्ना भवन में परिक्षेत्र के अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें सहकारी गन्ना विकास समितियों के सचिव, चीनी मिलों के प्रबन्धकों को भी बुलाया गया था। मासिक समीक्षा बैठक में उप गन्ना आयुक्त ने किसान पोर्टल की भी समीक्षा की। उन्होंने आगामी पेराई सत्र 2018-19 के लिए गन्ना सर्वे 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः जपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर वकीलोें ने लिया यह बड़ा फैसला, पार्टी नेताआें में मची खलबली

धीमी प्रगति पर चीनी मिलों को फटकार

उप गन्ना आयुक्त ने आगामी पेराई सत्र के लिए चीनी मिलों से मरम्मत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। मलकपुर, सिम्भावली, बृजनाथपुर चीनी मिल की धीमी प्रगति पर फटकार लगाई। गन्ना विभाग में शत-प्रतिशत डीबीटी लागू है, कृषकों के रजिस्ट्रेशन यूपी एग्रीकलचर में कराने के निर्देश दिए गए। ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। गन्ना कृषकों को पेड़ी प्रबन्धन व टपक सिंचाई पद्धति अपनाने के लिए जानकारी प्रदान करने को कहा गया।

यह भी पढ़ेंः इस सांसद ने सदन में रखी वेस्ट यूपी की 60 साल पुरानी मांग आैर दिए बुनियादी आंकड़े तो हतप्रभ रह गए सभी

ग्रामवार होगा गन्ना सर्वे प्रदर्शन

ग्रामवार गन्ना सर्वे प्रदर्शन एक अगस्त से 15 अगस्त के मध्य होगा। चीनी मिलों को निर्धारित कोटे के अनुसार चीनी विक्रय व टैगिंग आर्डर के अनुसार गन्ना मूल्य भुगतान के निर्देश दिए गए। कोटे से कम विक्रय करने पर कड़ी कार्रवार्इ की चेतावनी दी गई। जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित जनपद के किसानों के मोबाइल नम्बर विभाग एकत्र कर लें तथा गन्ना फसल से सम्बन्धित जानकारी एसएमएस के द्वारा देते रहे। जिससे अधिक से अधिक गन्ना कृषक लाभान्वित हो। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी मेरठ आनन्द कुमार शुक्ला, बागपत सुशील कुमार, गाजियाबाद/हापुड डा. नमिता कश्यप, बुलन्दशहर डीके सैनी, बीज उत्पादन अधिकारी मेरठ विनीत कुमार, गाजियाबाद ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश