मेरठ। मेरठ का प्रसिद्ध नौचंदी मेला राजनीति की भेट चढ़ गया। इस बार मेले में न तो कोई विशेष रौनक दिखी और न ही बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेला समाप्त होने के बाद भी मेयर सुनीता वर्मा पर भाजपा और हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मेले में भेदभाव का आरोप लगाया। मेले के आखिरी दिन पटेल मंडप में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जैसे ही पटेल मंडप में भजन संध्या का आयोजन शुरू हुआ। उसी दौरान पटेल मंडप में उपस्थित मेयर सुनीता वर्मा उठकर चली गई और उनके साथ ही नगरायुक्त भी चले गए, जो कि सरासर हिन्दू-देवी देवताओं का अपमान है।