1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Update: मेरठ के उल्देपुर मामले पर भीम आर्मी ने दी यह बड़ी चेतावनी तो पुलिस अफसरों ने भी चेता दिया

एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 4:58 PM IST

meerut

Update: मेरठ के उल्देपुर मामले पर भीम आर्मी ने दी यह बड़ी चेतावनी तो पुलिस अफसरों ने भी चेता दिया

मेरठ। मेरठ के थाना गंगानगर के गांव उल्देपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील है। भीम आर्मी कार्यकर्ताओंं के आने की खबर से गांव के मुख्य मार्गों पर अधिकारियों ने डेरा डाला हुआ है। देर रात दलित मृतक युवक रोहित का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचने के बाद माहौल फिर से तनावपूर्ण होने लगा था। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद करीब दस बजे रोहित के शव को मुखाग्नि दी गई।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में जातीय संघर्षः सबकुछ ठीक चल रहा था, सिर्फ इस 'शब्द' ने करा दिया उल्देपुर में बवाल

भीम आर्मी ने दी यह चेतावनी

भीम आर्मी के सुशील गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में जातिवादी हिंसा चरम पर है। एक साजिश के तहत दलितों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी मांग करती है कि मरने वाले युवक रोहित के परिजनों को प्रशासन सुरक्षा के लिए दो लाइसेंस और 25 लाख का मुआवजा दे। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी। सरकार अगर हमारी इस मांग को नहीं मानती है तो भीम आर्मी मेरठ बंद का आह्वान करेगी। उन्होंने बताया कि हम लोग जल्द ही एक बैठक कर इस पर निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में हो रहे जातीय संघर्ष से 2019 में इस पार्टी के लिए बनेगी बड़ी मुसीबत

यह था मामला

गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव उल्देपुर में गुरूवार को दिन निकलते ही दलित व ठाकुरों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से लाठी, डंडे, धारदार हथियार का प्रयोग हुआ। एक पक्ष की ओर से जमकर फायरिंग हुई। संघर्ष में दलित पक्ष की ओर से एक युवक की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर एसपी देहात राजेश कुमार कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

बोले अधिकारी

एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने कहा कि नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। किसी को भी माहौल नहीं बिगाड़ने दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश