1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री पर आतंकी हमले की आशंका के खुफिया विभाग के इनपुट पर अलर्ट, अब विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी यहां

उच्च सुरक्षा चक्र के बीच से गुजरेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 3:01 PM IST

meerut

मेरठ में मुख्यमंत्री पर आतंकी हमले के खुफिया विभाग के इनपुट के बाद अलर्ट, अब विशेष सुरक्षा व्यवस्था होगी यहां

मेरठ। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने मेरठ आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जान को आतंकी खतरा है। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के आधार पर उनकी सुरक्षा को लेकर और पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। खुफिया एजेंसियों के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी उनकी सुरक्षा का खाका तैयार करने में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दो दिन तक रुकेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर मेरठ पुलिस-प्रशासन चितिंत है और सुरक्षा प्लान को काफी बंदोबस्त तरीके से बनाया गया है। दो दिवसीय कार्यक्रम मेरठ बाईपास स्थिति सुभारती पुरम में आयोजित होगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

मेरठ में 'सरकार' के स्वागत में 1857 की क्रांति आैर शहीदों को इस तरह किया जाएगा याद, ये है पूरी तैयारी

ये होगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा

आतंकी हमले की संभावना को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री की सुरक्षा चाक-चौबंद करने के निर्देश लखनऊ से दिए गए हैं। खुफिया विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। खुफिया विभाग के अनुसार पूरे कार्यक्रम को आतंकियों ने टारगेट किया हुआ है। जिस स्थान पर कार्यक्रम हो रहा है वह इलाका भी चारों ओर से खुला हुआ है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के कई चक्र बनाए गए हैं। खुफिया विभाग के आलाधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ के परतापुर हवाई पट्टी पर स्टेट प्लेन से उतरेंगे। इसके तुरंत बाद उनको दस स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी, जिसमें योगी आदित्यनाथ की बुलेट प्रूफ कार के अलावा जैमर कार, पायलट कार, रिंग टीम, वीआईपी कार, पार्टी कार उनके पर्सनल स्टाफ के साथ ही एबुलेंस होगी। एनएसजी कमांडो से घिरे मुख्यमंत्री को एस्कार्ट एनएसजी कमांडो ही मुहैया कराएंगे।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में हो रहे जातीय संघर्ष से 2019 में इस पार्टी के लिए बनेगी बड़ी मुसीबत

जैश ए मोहम्मद जारी कर चुका है टेप

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएआई के निशाने पर हैं। कुछ दिन पूर्व पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक टेप जारी किया था।

सीएम कार्यालय से आया आदेश

लखनऊ सीएम कार्यालय से भी मुख्यमंत्री सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में 24 बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। जिसमें यह भी कहा गया है कि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास तक पानी या किसी लिक्विड से भरी बोतल लेकर न पहुंच पाएं। यहां तक कि दो दिवसीय बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ता को भी उनसे दूर रखा गया है। उनसे कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिलने की अनुमति प्रदान होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश