15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन ने राेका तो भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा यूपी में अघोषित इमरजेंसी, देखें वीडियो

मेरठ पहुंचे चंद्रशेखर ने सड़क पर खड़े होकर की पत्रकार वार्ता जनप्रतिनिधि और प्रशासन गरीबों की लाश पर हंस रहे हैं योगी जी ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो दूसरी महापंचायत मेरठ में होगी
2 min read
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Jan 30, 2021

chandra_shakher.jpg

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ ( meerut news) भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ( Bhim Army founder Chandrashekhar ) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ( Chief Minister Yogi Adityanath ) और बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी में अघोषित इमरजेंसी लागू है। प्रदेश में क्राइम बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि वो सब जगह जाएं और मीडिया से भी वही बात करें। इसलिए गाजीपुर बॉर्डर पर मीडिया से बात करने के लिए प्रतिबंध कर दिया है।

यह भी पढ़ें: इजराइली दूतावास के पास बम ब्लास्ट के बाद नोएडा में हाई-अलर्ट

शनिवार काे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर मेरठ पहुंचे थे। यहां चंद्रशेखर के आने की खबर से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और मेरठ की सीमा परतापुर पर भी फाेर्स लगा दिया गया। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के पहुंचने पर अधिकारियों ने मेरठ महानगर में प्रवेश करने से मना कर दिया और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए जिले के बाहर ही रहने काे कहा। चंद्रशेखर ने एक ना मानी और वह अपने काफिले के साथ शहर में प्रवेश कर गए। इसके बाद सरकार प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर ताला लगवा दिया। इसके बाद चंद्रशेखर ने सड़क पर खड़े हाेकर ही प्रेसवार्ता की।

जगह-जगह गरीबों की लाश पड़ी
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा कि वे मेरठ में रिठानी गांव में उस परिवार से मिले जिसके बच्चे के शरीर पर 56 फैक्चर थे और दबंगों ने उसकी जान ले ली लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। प्रदेश में जगह-जगह गरीबों की लाश पड़ी हैं और भाजपा जनप्रतिनिधि और प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। पत्रकार वार्ता नहीं करने दी जा रही है और कार्यक्रम स्थल पर ताला लगवा दिया गया है। यह कहते हुए चंद्रशेखर ने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर एक फरवरी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वे दूसरे दिन से एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठेगे।

मेरठ सहित प्रदेश में बढ़ा अपराध ग्राफ
चंद्रशेखर ने कहा कि मेरठ और प्रदेश के अन्य जिलों में अपराधिक ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को दबाना चाहती है। हम अपनी बात किसके सामने रखे और किससे कहें। अगर ऐसे ही होता रहा तो दूसरी महापंचायत मेरठ में होगी और उसके बाद पूरे प्रदेश के हर जिले में हाेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग