सियासी गलियारे में चर्चा है कि सहारनपुर के काजी परिवार से इमरान मसूद और नोमान मसूद की अलग हुई राजनीतिक राहें आने वाले विधानसभा चुनाव में अलग समीकरण तय करेंगी।जिले की गंगोह सीट पर सपा का दावा रहता है, तो नोमान को नकुड़ सीट गठबंधन में मिलने की उम्मीद है। अब डॉक्टर राजकुमार त्यागी के रालोद में शामिल होने को लेकर पश्चिमी यूपी के राजनीति में बदलाव को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।