23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / यूपी के इस शहर में डेयरी संचालकों को दी ये बड़ी चेतावनी, मच गया हड़कंप

यूपी के इस शहर में डेयरी संचालकों को दी ये बड़ी चेतावनी, मच गया हड़कंप

खास बातें कैंट बोर्ड के बाद अब नगर निगम ने दी चेतावनी डेयरी संचालकों को दिया पांच दिन का समय कैंट और निगम की सख्ती से मची अफरातफरी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Sep 2019, 5:42 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ कैंट में कुछ दिन पहले डेयरी संचालकों का साथ बोर्ड प्रशासन और पुलिस के साथ संघर्ष हुआ था। उसके बाद से कैंट बोर्ड डेयरी संचालकों के साथ सख्ती अपना रहा है। अब यही काम नगर निगम ने शहर में डेयरी संचालकों के साथ अपनाया है और पांच दिन में डेयरी शहर से बाहर ले जाने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ेंः बीमार बेटी को चर्च लेकर पहुंचा परिवार तो अलर्ट हुआ खुफिया तंत्र, जानिए इसकी वजह

नगर निगम के अफसरों का कहना है कि यदि डेयरी संचालकों ने चेतावनी के बाद भी यहां से डेयरी नहीं हटायी तो जुर्माने के साथ-साथ पशु भी जब्त कर लिए जाएंगे। निगम की सख्ती के बाद कुछ डेयरी संचालकों ने डेयरियां खाली करनी शुरू कर दी हैं। नगर निगम की टीम ने जैन नगर, देवपुरी, हुमायूं नगर, जाहिदपुर, सोहराब गेट व अन्य इलाकों की डेयरियों को खाली करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर पशुओं को जब्त करने और भारी जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ेंः सीएम आफिस से आया आदेश तो एक्शन में आए अफसर, नकली पेट्रोल-डीजल मामले में की बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो