31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी

UP Assembly Election 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सात सह-प्रभारियों के नामों का भी ऐलान किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 9 Sep 2021, 3:10 PM IST

dharmendra_pradhan.jpg

Dharmendra Pradhan File Photo

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महज चार महीने का वक्त बच हुआ है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। बीजेपी ने यूपी संगठन में फेरबदल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय नेताओं को यूपी चुनाव मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022:सबसे बड़ा सवाल ओवैसी फैक्टर अगर भाजपा को पहुंचाएगा लाभ तो किसे होगा नुकसान !

एक प्रभारी और सात सह-प्रभारी नियुक्त

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सात सह-प्रभारियों के नामों का भी ऐलान किया गया है। जिसमें अनुराग ठाकुर, सरोज पांडे, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडे, कैप्टेन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक ठाकुर और केंद्रीय शोभा करंदलाजे शामिल है।

छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त

वहीं इसके अलावा बीजेपी में छह नेताओं को संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त किया है। जिसमें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की जिम्मेदारी सुनील ओझा के हाथों में होगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश का जिम्मा संजय भाटिया को दिया गया है। ऐसे ही ब्रज क्षेत्र में संजीव चौरसिया, इसके अलावा अवध क्षेत्र वाय सत्या कुमार, कानपुर क्षेत्र सुधीर गुप्ता और सीएम योगी के शहर गोरखपुर क्षेत्र जिम्मेदारी अरविंद मेनन के हाथों में दिया गया है।

11 सितंबर से बूथ विजय अभियान

वहीं यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी बूथ विजय अभियान की शुरुआत करने वाली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 सितंबर को बूथ विजय अभियान शुरू करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी के 27700 शक्ति केंद्रों में से किसी एक पर खुद जाएंगे। साथ ही अन्य शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें : Viral Fever In UP: डेंगू और वायरल फीवर के तेजी से बढ़ रहे मरीज, प्रशासन में हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश