31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Fever In UP: डेंगू और वायरल फीवर के तेजी से बढ़ रहे मरीज, प्रशासन में हड़कंप

Viral Fever In UP: जिलाधिकारी नवनीत चहल ने लगभग 504 ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि वह लगातार ग्राम पंचायतों में साफ सफाई, दवा का छिड़काव, नालियों की सफाई कराएं और समय-समय पर लोगों को जागरूक भी करते रहें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Sep 2021, 2:41 PM IST

mathura_dengu.jpg

Viral Fever In UP: मथुरा. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वायरल फीवर और डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मथुरा में लगातार वायरल फीवर, डेंगू के साथ-साथ स्क्रब टायफस और लेप्टाफिरियस के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। जिले में अब तक 258 मरीज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें : भाकियू ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर तहसीलदार को बनाया बंधक, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

जिले में मिल चुके हैं 258 मरीज

जिले में फरह ब्लॉक के साथ-साथ गोवर्धन, चौमुहां ब्लॉक में अब तक बुखार के 258 मरीज मिल चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की लगातार परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं जिलाधिकारी नवनीत चहल ने लगभग 504 ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि वह लगातार ग्राम पंचायतों में साफ सफाई, दवा का छिड़काव, नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई कराएं और समय-समय पर लोगों को जागरूक भी करते रहें। ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

कौह गांव में मिले सबसे ज्यादा मरीज

मथुरा में अब तक करीब डेंगू के 258 मरीज मिले हैं। वही लेप्टाफिरियास के 48 मरीज, स्क्रब टायफस के 29 मरीज और मलेरिया के 24 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। गांव स्तर की अगर बात की जाए तो सबसे ज्यादा मरीज कौह गांव में मिले हैं। यहां 122 मरीज पाए गए हैं। वहीं पिपरौठ में 41, बहाही में 7, मिर्जापुर में 1 मरीज मिला है। वहीं गोवर्धन ब्लॉक के गांव जचौन्दा में 34, सकरबा में 14, छाता ब्लाक के गांव फूलगढ़ी में और रूपनगर में 10-10 मरीजों की पुष्टि हुई है। साथ ही तुमौला में 1 मरीज मिला है। चौमुहां ब्लॉक के गांव भिडावली में 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

BY: Nirmal Rajpoot

यह भी पढ़ें : पुजारी को शराब के लिए मंदिर से हफ्ता नहीं देना पड़ गया भारी, नशेड़ी युवकों ने किया लहूलुहान

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश