
मेरठ।यूपी बोर्ड हार्इस्कूल आैर इंटरमीडिएट परीक्षाआें का परिणााम घोषित हो चुका है। इस बार बोर्ड परीक्षा परिणाम के नतीजे अप्रत्याशित हैं। भाजपा की सरकार होने के कारण बोर्ड में नकल पर पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद माना जा रहा था कि इसका असर परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बोर्ड परीक्षा परिणाम हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में 70 प्रतिशत से अधिक रहे। परीक्षा परिणाम से छात्र उत्साहित हैं।
UP Board Result 2018: मेरठ जनपद में टाॅपर नेहा आैर आैर सुशांत ने इस तरह तोड़ा मिथक
इतने छात्रों ने लिया था परीक्षा में भाग
मेरठ बोर्ड रीजन कार्यालय में 18 जिले आते हैं। इन 18 जिलों में चार मंडल आते हैं। इन चार मंडलों में हाईस्कूल संस्थागत में 700486 छात्रों ने और व्यक्तिगत में 8692 छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी। वहीं, इंटर में 598543 छात्रों ने संस्थागत और 21422 व्यक्तिगत छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी, जो पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक थी। व्यक्तिगत छात्रों की संख्या में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। पिछले वर्ष यानि 2017 में व्यक्तिगत छात्र इंटर में 47626 थे और हाईस्कूल में 46657 थे। वहीं, इंटर में संस्थागत छात्र 477735 और हाईस्कूल में 611194 सम्मिलित हुए थे। दोनों साल के हाईस्कूल और इंटर छात्रों की तुलना करें तो वर्ष 2017 में हुए बोर्ड परीक्षा में कुल 1183211 छात्र सम्मलित हुए जबकि इस बार 1329143 छात्र हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में सम्मलित हुए।
इस जिले से सम्मिलित हुए सर्वाधिक छात्र
मेरठ रीजन से सर्वाधिक छात्र अलीगढ़ और आगरा से सम्मलित हुए। अलीगढ़ से हाईस्कूल और इंटर के कुल सम्मलित छात्रों की संख्या 187463 रही और आगरा से बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 144028 रही। वहीं सर्वाधिक कम छात्र सम्मलित होने वाले जिलों में क्रमशः हापुड़ 29434, बागपत 32554 और शामली 25799 रहे। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव राणा सहस्त्रांषु सुमन ने बताया कि करीब 40 हजार छात्रों के फार्म इस बार रिजेक्ट कर दिए गए थे। जो कि फर्जी भरे गए थे। इन फार्मों को जांच के बाद रिजेक्ट किया गया था।
Published on:
29 Apr 2018, 3:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.