24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / 2019 लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा ने ‘संस्कृति’ को लेकर खेला ये मास्टर स्ट्रोक, विपक्षी हैं हैरान, देखें वीडियो

2019 लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा ने ‘संस्कृति’ को लेकर खेला ये मास्टर स्ट्रोक, विपक्षी हैं हैरान, देखें वीडियो

भाजपा सरकार की उपलब्धियां हर स्तर तक पहुंचा रही पार्टी टीमें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Jan 2019, 3:34 PM IST

meerut

2019 लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा ने 'संस्कृति' को लेकर खेला ये मास्टर स्ट्रोक, विपक्षी हैं हैरान, देखें वीडियो

केपी त्रिपाठी, मेरठ। भाजपा ने 2019 की चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। भारतीय संस्कृति से जुड़ा ऐसा कोई त्योहार या मौका पार्टी पूरी तरह से भुना रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने बीते दो दिन लोहड़ी और मकर संक्राति को सामाजिक समरसता के रूप में मनाया। भाजपा ने यहइसके लिए अपनी महिला मोर्चा की टीम को लगाया हुआ है। जो कि घर-घर जाकर मोदी और योगी सरकार की उपब्धियों के बारे में महिलाओं को बता रही है।

यह भी पढ़ेंः फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर पर कांग्रेसियों ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जो महिलाएं घरों से नहीं निकलती

भाजपा ने अपनी महिला मोर्चा टीम को इस अभियान की कमान सौंपते हुए टारगेट दिया है कि महिला मोर्चा की टीम उन महिलाओं तक जरूर पहुंचे जो महिलाएं घर के काम के कारण बाहर बिल्कुल भी नहीं निकल पाती है। इस बारे में जब मेरठ महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस समय महिला मोर्चा की टीम अपनी पूरी फार्म में है। बीते तीन दिन उन्होंने मेरठ जिले के सभी मंडलों में सामाजिक समरसता कार्यक्रमों का आयोजन करवाया और वे खुद भी सभी मंडलों के कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने बताया कि अभियान का बहुत सार्थक परिणाम रहा है। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने ही नहीं बल्कि आम महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा बूथ स्तर पर अपनी टीम तैयार कर रही है। प्रदेश में 2019 में होने वाले चुनावों में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी।

यह भी पढ़ेंः Weekly Rashifal: मेष, सिंह वृश्चिक, कुंभ आैर मीन राशि वालों के लिए सप्ताह बहुत शुभ, इन राशियों के लोगों को रखना होगा ध्यान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया का सहारा

महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने बताया कि महिला मोर्चा ने भावी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। महानगर के सभी वार्डों में महिला मोर्चा टीम पहुंच रही है। मेरठ में पार्टी की जीत के लिए पूरे मंडलों में हमने ताकत झोंक दी है। भाजपा की उपलब्धियां सभी स्तर तक पहुंचाई जा रही है। सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। फेसबुक, वाट्सएप और ट्विटर के साथ सोशल मीडिया का मजबूत प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला से लेकर मंडल स्तर तक फेसबुक पेज तैयार किया गया है। रोजाना पार्टी की गतिविधियां वाट्सएेप ग्रुप में डाली जा रही है। इस ग्रुप में महिला मोर्चा की पूरी टीम को जोड़ा गया है। इसमें उन महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा, जिन्हें मोबाइल के माध्यम से सदस्य बनाया गया है।