मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा
भाजपा विधायक ने कहा कि मेजर केतन शर्मा शहीद नहीं हुए, वह अमर हुए हैं। उन्होंने देश पर अपने प्राण न्योछावर किए हैं। देश को उन पर गर्व है। हमें भी गर्व हैं शहीद केतन पर, जिन्होंने हमारी रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे देशभक्त पर हमको गर्व है। उन्होंने कहा कि इस देशभक्ति की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। आतंकवादियों और पाकिस्तान को इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। ठीक वैसे ही जैसा कि पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया था। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है पाकिस्तान को सबक सिखाने का।