31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 5 ‘योद्धाओं’ के सहारे BJP ने 2019 लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने का बनाया प्लान

2019 लोकसभा चुनाव में फिर से बड़ी जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Oct 2018, 3:10 PM IST

Modi Yogi

Modi Yogi

मेरठ। 2019 लोकसभा चुनाव में फिर से बड़ी जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां एक तरफ पार्टी नेता लोगों के बीच जाकर सरकार के कामों का बखान कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के पदाधिकारी लगातार बैठक कर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को निर्देश दे रहे हैं। इस बीच अब पार्टी ने पांच योद्धाओं के सहारे अगामी 2019 लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने का प्लान बनाया है।

यह भी पढ़ें : BJP के खिलाफ यहां लोगों ने फूंका बिगुल, बोले- हम करेंगे 2019 चुनाव में सरकार की कब्र खोदने का काम

दरअसल, भाजपा रणनीतिकारों ने बैठक कर प्रदेश आईटी सेल को जिम्मा दिया है कि अगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रत्येक बूथ पर 5 सोशल मीडिया योद्धा तैनात किए जाए। इन सभी लोगों का काम आम जनता तक सरकार की योजनाओं, काम आदि की जानकारी पहुंचाना होगा। पार्टी नेताओं के मुताबिक इसके पीछे मकसद है कि लोगों तक सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी पहुंचे ताकि उन्हें पता चले कि भाजपा सरकार ने लोगों के लिए क्या काम किए हैं। बैठक में शामिल अजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी आईटी सेल को सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों तक सरकारी कामों की जानकारी पहुंच सके।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी नहीं आए नोएडा, इस बड़ी वजह से कैंसल किया अपना प्लान!

कलाकारों का साथ लेगी भाजपा

वेस्ट यूपी भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की मेरठ में बैठक हुई। जिसके बाद क्षेत्रीय संयोजिका नीता गुप्ता ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए अभी से बड़ी तादाद में कलाकारों को जोड़ने का काम किया जाएगा। वेस्ट यूपी में स्थानीय नाट्य मंच, स्कूल कॉलेज से जुड़े सांस्कृतिक क्लब, दूसरे सांस्कृतिक संस्थानों आदि से जुड़े कलाकारों की तादाद काफी है, इसलिए मंडल और वॉर्ड स्तर के कलाकारों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश