मेरठ कालेज के बीए फाइनल के छात्र आकाश कुमार का कहना है कि इस समय भर्ती कहां निकल रही हैं। फार्म निकल रहे हैं या नहीं। हमें पता ही नहीं चल पाता। भाजपा अपने घोषणा-पत्र में गौ-पालन केंद्र की बजाय रोजगार केंद्र को प्राथमिकता देती, तो बहुत अच्छा होता। क्योंकि, इससे रोजगार संबंधी जानकारी वहां से मिलती रहती। मेरठ कॉलेज के छात्र नितिन कुमार ने कहा कि गौ पाल केंद्र से कोर्इ फायदा नहीं होगा, बल्कि रोजगार केंद्र खोलने से यूथ को काफी फायदा मिल सकता था। देश यूथ पर टिका हुआ है, जब यूथ ही बेकार रहेगा, तो ऐसे में गौ-पालन केंद्र खोलने से कोर्इ लाभ नहीं होने वाला। रोजगार केंद्र खोलेंगे तो वहां जाकर यूथ को पता चलेगा कि उन्हें किस ओर जाना है। गौ पाल केंद्र खोलने से न तो प्रदेश की इकोनाॅमी ठीक होने वाली है आैर न ही कोर्इ लाभ मिलने वाला। रोजगार केंद्र खोलने से यूथ को राेजगार के नए अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती।