21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी पर अब लगा यह गंभीर आरोप

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी पर अब लगा यह गंभीर आरोप

लगातार विवादों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी पर एक बार फिर लगे आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 3 Jul 2018, 12:44 PM IST

shia

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी पर अब लगा यह गंभीर आरोप

मेरठ. लगातार विवादों में रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। एक व्यक्ति ने वसीम रिजवी पर अब्दुल्लापुर स्थित वक्फ की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसएसपी से की है। आरोप है कि वक्फ की संपति को गुपचुप तरीके से बिल्डरों के हाथों बेच रहे हैं। इस मामले में वक्फ बोर्ड के अन्य सदस्य के भी शामिल होने का आरोप है। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें: रोडरेज में पहले हुआ झगड़ा, उसके बाद बाइक सवारों ने खोया आपा, कर दी इतनी बड़ी वारदात

एसएसपी से मिलने पहुंचे व्यक्ति ने वसीम रिजवी पर अब्दुल्लापुर स्थित संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति दर्शाते हुए उस भू-माफियाओं का कब्जा कराने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता की माने तो पूरे मामले मेंं जिले के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन वसीम के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोप लगाया कि अवैध कब्जों को लेकर वसीम पर यह कोई पहला आरोप नहीं है। इससे पूर्व में भी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का नाम तमाम विवादों में शुमार रह चुका है।

पहले भी लग चुके है आरोेप

वक्फ मंसबिया और कंकरखेड़ा में करोड़ों की जमीन बेचने का मामला हो या फिर नियमों को ताक पर रखकर परिवार के एक सदस्य को मुतवल्ली बनाने का मसला भी सुर्खियों में रहा है। पीछे भी कई विवादों में वसीम रिजवी का नाम जुड़ता रहा है। वहीं वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कहा कि आरोप गलत लगाए गए है। राजनीति से प्रेरित होकर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाया गया तो इस्तीफा दे दूंगा। एसएसपी राजेश कुमार पांडे ने जांच के बाद मामले में कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: BREAKING: टेम्पो की टक्कर से आठ स्कूली बच्चे घायल,तीन की हालत नाजुक