3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से मेरठ में तनाव

ब्रहमपुरी थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही दी आंदोलन की चेतावनी    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 24 Jun 2018, 9:04 PM IST

symbolic photo

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से मेरठ में तनाव

मेरठ. सोशल मीडिया में प्रतिदिन तरह-तरह के भड़काऊ पोस्टर और कमेटस से माहौल खराब हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसे रोकने के लिए साइबर सेल में कुछ लोगों की टीम गठित की है, जो सोशल मीडिया पर आने वाले उत्तेजक पोस्ट और भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करते हैं। लेकिन इसके बाद भी इस तरह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेरठ में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर माहौल गरमा गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने ब्रहमपुरी थाने में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही इन लोगों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज सड़क पर उतरने को मजबूर होगा। इससे पहले ब्राह्मण समाज के लोग शनिवार को ब्रहमपुरी थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जाति विशेष के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी फेसबुक और व्हाट्सअप ग्रुप दोनों पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें- UP के इस शहर में टोल टैक्स शुरू होते ही लगा कई किमी लंबा जाम, चिलचिलाती धूप में लोगों का भी बढ़ गया पारा

ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि महिलाओं पर की जा रही टिप्पणी इतनी आपत्तिजनक है कि उसे बया भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि समाज में जातिवाद का विष घोलने वाले और ब्राह्मण समाज की महिलाओं को बदनाम करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। इसमें कोई भी देरी किए बिना आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाए, अन्यथा ब्राह्मण समाज सड़क पर उतरकर आरोपी को खुद सजा देने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें- UP में सैकड़ों दलितों ने इस वजह से छोड़ा हिन्दू धर्म, इस मजहब का थामा दामन, RSS में बढ़ी बेचैनी

सोशल मीडिया को विकसित करने का लक्ष्य भले ही समाज को जोड़ने और एक दूसरे से बातचीत को सहज बनाना रहा हो। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर सामाजिक टकराव का अहम तत्व बनकर सामने आ रहा है। विवादित पोस्ट, कमेंट के चलते सोशल मीडिया अब लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रहा है। सामाजिक जागरूकता के अभाव में लोग इस पर मनचाही टिप्पणिया कर लोगों में आक्रोश की भावना उत्पन्न कर रहे है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। कमेंटस कहां से और किसने पोस्ट किया है, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश