Khatauli assembly by-election सपा-रालोद यूपी विधानसभा का चुनाव मिलकर लड़े थे। हालांकि, प्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता में आने में कामयाब रही थी लेकिन इस गठबंधन को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। बात खतौली विधानसभा सीट की करें तो भाजपा और रालोद—सपा गठबंधन प्रत्याशी के बीच जीत—हार का फासला लगभग 16 हजार वोटों का था। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा था। खतौली से भाजपा के विक्रम सैनी चुनाव जीते थे। लेकिन भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अदालत ने कवाल कांड का दोषी पाया। जिसके बाद विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रदद कर दी गई। जिसके बाद खतौली विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव होगा।