जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के जेब से मिले मोबाइल में दर्ज मोबाइल नंबरों पर कॉल की गई तो उनके परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे बदहवास परिजनों ने एक युवक की पहचान अभिषेक पुत्र सुदेशपाल निवासी गंगानगर मोहित पुत्र हरकेश सिंह निवासी शहजादपुर इंचौली के रूप में की। अभिषेक के भाई हिमांशु ने बताया कि अभिषेक अपने घर पर था। इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह कुछ देर बाद आने की बात कहकर घर से निकला था। वहीं हमले के पीछे अंकुर और मिंटू नाम के दो युवकों का नाम सामने आ रहा है। घटना के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ सिविल लाइन रामअरज और क्राइम ब्रांच की टीम भी अस्पताल पहुंची। एसपी ने बताया घायल अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, घटना की जांच जारी है। उधर हमले में घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी है।