सीबीआई की टीम ने निदेशकों के घर पर एक साथ सुबह 8 बजे छापेमारी की कार्रवाई की। राजस्नेह के निदेशक अशोक जैन के आवास सूर्य प्लेस, मनोज गुप्ता के आवाज सदर बाजार और अनिल जैन के वर्धमान फ्लोर मिल मोहकमपुर और अशोक जैन के पुराने आवास प्रेमपुरी में सीबीआइ की टीम ने एक साथ सुबह 8 बजे छापा मारा है। सीबीआई की टीम चारों जगह एकसाथ पहुंची और घर के भीतर सभी परिजनों को एक जगह एकत्र कर उनको ड्राइंग रूम में बैठा दिया गया। इस दौरान सीबीआई की टीम ने परिजनों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए। टीम ने परिजनों से लोन संबंधी कागजातों के बारे में भी पूछताछ की।