मोदीनगर निवासी महिला पांच दिन पहले दिल्ली रोड पर प्लाट खरीदने आई थी। महिला का संपर्क दिल्ली हाईवे पर वेदव्यासपुरी चौकी के पास एक प्रापर्टी डीलर से हुआ। प्रापर्टी डीलर ने महिला को प्लाट दिखाने के लिए बुलाया था। महिला के मुताबिक, डीलर ने उसे कुछ प्लाट दिखाने के बाद किसी होटल में चलने को कहा। महिला ने मना किया तो वह उसे अपने आफिस में ले आया और दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी सहेली को बुला लिया। उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने महिला को गाड़ी में बैठाया और आरोपित को टीपीनगर थाने ले गई।