नोएडा. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सुपरटेक बिल्डर द्वारा बनाई जा रही एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट की फाइल खुल गई है। नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ की कमेटी इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद इस मामले की फाइल शासन को भेजी जाएगी। सीएम योगी ने कहा था कि अगर आवश्यकता हो तो दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध क्रिमनल केस भी दर्ज किया जाए। वहीं इस मामले की बेहतर जांच के लिए शासन ने एक विशेष जांच दल भी बनाया है।