मथुरा. छत्तीसगढ़ के रायपुर से करीब आठ महीने पहले गायब हुई महिला आरक्षी वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित बालकिशन आश्रम के समीप से बरामद हुई। महिला आरक्षी के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करती हुई रायपुर के थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस मथुरा पहुंची थी। सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, एक महिला और एक पुरुष आरक्षी को साथ लेकर बुधवार को वृंदावन आए थे। बताया गया कि महिला आरक्षी अंजना सहिस परिक्रमा मार्ग में किराए पर कंठी माला की दुकान चलाकर अपना जीवन यापन कर रही है।