6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भतीजी ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो चाचा ने कर दी हत्या, देखें वीडियो

आरोपी अपनी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता था जिसका विरोध करने पर उसने गर्दन काटकर भतीजी की हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Mar 2018, 4:38 PM IST

murder

बागपत। जिले के खेकड़ा कस्बे में हत्त्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक चाचा ने ही अपनी भतीजी की गर्दन काटकर निर्मम हत्त्या कर दी। जानकारी के मुताबकि आरोपी अपनी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता था। जिसका विरोध करने पर उसने गर्दन काटकर भतीजी की हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद ही मौहल्ले वालों को सारी बात बताकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : शहर से चोरी होने के बाद इस देश में पहुंचती है आपकी कार, ऐसे हुआ खुलासा

वहीं आरोपी की बात सुनकर जब मौहल्ले वालों ने घर जाकर देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। घर के आंगन में मृतका सोनी का शव पड़ा था और आसपास खून ही खून था। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और आरोपी चाचा हारून को पुलिस गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में जुट गई।

यह भी पढ़ें : होली के जश्न में डूबा था परिवार, बाथरूम में आपत्तिजनक हालत में मिला डीजीएम और पत्नी का शव

वहीं मृतका सोनी के पड़ोसी महिला ने साफ तौर पर बताया कि हारून बत्तमीज किस्म का इंसान है और उल जलूल हरकते करता रहता था। वह सोनी को प्रताड़ित कर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। आरोपी मृतका पर दबाव भी बनाता था जिसका सोनी विरोध करती थी। जिसके चलते हारून ने सोनी की निर्मम हत्त्या की वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान लोगों ने थाने पर भी जमकर ववाल किया और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें : मुरादाबाद में एल एंड टी ने एनजीटी को दिखाया ठेंगा, रामगंगा नदी में 100 मीटर अंदर तक बना डाले पम्प

इस पूरे मामले पर एसपी बागपत जय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मौहल्ले वालों का आरोप है कि वह अपनी भतीजी के साथ छेड़छाड़ करता था। जिसका विरोध करने पर उसने उसकी हत्या कर दी।