ज्योतिषाचार्य डा. ललित गर्ग के मुताबिक 20 जनवरी की रात 11.07 बजे से चंद्र ग्रहण के सूतक लग जाएंगे। 21 जनवरी सोमवार को सुबह 8.07 बजे से दोपहर 1.07 बजे तक पांच घंटे चंद्र ग्रहण रहेगा। उन्होंने बताया कि चंद्र ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकता, इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल आैर ग्रहण का प्रभाव भी नहीं रहेगा। इसलिए 12 राशियों पर भी कोर्इ खास प्रभाव नहीं पड़ रहा। यह अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, मध्य प्रशांत महासागर में दिखार्इ देगा।