अमेठी निवासी रणबहादुर सिंह की बेटी सीमा की शादी दो साल पहले रायबरेली निवासी सेना के जवान अविनाश सिंह के साथ हुर्इ थी। सीमा के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से अविनाश दो लाख और कार की मांग को लेकर सीमा को प्रताड़ित करने लगा था। परिजनों ने अविनाश को इस संबंध में कई बार समझाया था, लेकिन वह मांग पर अड़ा रहा। अविनाश की पोस्टिंग वर्तमान में मेरठ कैंट के सिग्नल कोर में है और वह सदर कैंट क्षेत्र के योगेंद्र सिंह एन्क्लेव में रहता है। परिजनों का आराेप है कि अविनाश ने सीमा की गला घोंटकर हत्या की। थाना सदर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए अविनाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं एएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।