4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2018: बच्चे ही नहीं बड़े भी अपने अंदाज में झूमे मस्ती में

सुरक्षा व्यवस्था रही चुस्त, होली के साथ-साथ जुमे की नमाज भी हुर्इ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Mar 2018, 12:13 AM IST

meerut

मेरठ। होेली की मस्ती में पूरा शहर झूमा। बच्चे हों या बड़े, सब होली पर अपने अंदाज में झूमे आैर जमकर हुड़दंग काटा। मोहल्लों में लोग एकत्र हुए आैर डीजे से निकली धुनों पर जमकर होली खेली आैर डांस किया। टोलियों में लोग होली खेलने के लिए अलग निकले। होली पर लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दी। शहर के मिश्रित इलाकों में भी मुस्लिमों ने होली की बधार्इ दी। इससे पहले हाेलिका दहन होने के बाद लोगों ने यहां जमकर डांस किया आैर खूब हुड़दंग किया।

यह भी पढ़ेंः कुख्यात ने दरेागा के बेटे से मांगे शराब के पैसे, नहीं मिलने पर पत्नी की हत्या

होली की मस्ती में

इससे पहले हाेलिका दहन भक्त प्रहलाद की जय के उद्घोष के साथ हुआ। जनपद में 600 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन हुआ, लेकिन कुछ स्थानों को छोड़ दिया जाए, तो सभी स्थानों पर शुभ मुहूर्त पर नहीं, बल्कि अपनी-अपनी सुविधाआें के साथ होलिका दहन किया गया। डीजे के साथ युवकों ने टोलियां बनाकर होलिका दहन पर डांस किया, हालांकि कुछ जगह इनमें आपस में झड़पें भी हुर्इ, लेकिन मोहल्ले के बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर इन्हें शांत किया आैर ये फिर जुट गए होली के हुड़दंग में शहर के हिन्दू-मुस्लिम मिश्रित इलाकों में भी मुस्लिमों ने होलिका दहन में पूरा साथ दिया आैर एक-दूसरे से गले लगकर हाेली की शुभकामनाएं दी आैर दुल्हैंडी पर कहीं से भी कोर्इ झड़प या कहासुनी की कोर्इ घटना नहीं है।

मस्जिद के चारों ओर डाला सुरक्षा घेरा

होली के साथ-साथ जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने जिले की सभी संवेदनशील स्थलों पर बनी मस्जिदों के चारों ओर सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया। इस सुरक्षा घेरे के भीतर सिर्फ नमाज अदा करने वाले ही जा सकते थे। होली पर रंग खेल रहे लोगों के वाहनों को मस्जिद से दूर ही डायवर्ट कर दिए गए। दोपहर 12 बजे से ही शहर के सभी संवेदनशील प्वाइटों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए थे। महानगर के 33 संवेदनशील प्वाइंट पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया हुआ था। महानगर के आठ संवेदनशील थाना क्षेत्रों के 70 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती। कई स्थानों पर पीएसी और आरएएफ की कंपनियां तैनात की गई थी।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश के भरोसेमंद ने कहा- स्वयं सेवक होने पर मुझे गर्व, छह साल के लिए कर दिया निष्कासित

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश