स्कूल में खुशियों, उपहारों और शुभ संदेशों की दस्तक के साथ शुरू हुए क्रिसमस उत्सव में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बिशप फ्रान्सिस कैलिस्ट और सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो कार्यक्रम में मौजूद रहे। शुरुआत स्वागत नृत्य से हुई। प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महानगर के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट मेरीज, सेंट फ्रान्सिस, सोफिया गर्ल्स परतापुर, सेन्ट जेम्स, सेंट थॉमस के स्टूडेंट ने डांस और समूह गीतों से मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।