1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए, यूपी के इस शहर में अधिकारियों को क्यों सता रहा सीएम योगी आदित्यनाथ का डर

योगी के आने से पहले ही पहुंच चुके है मंत्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 25 May 2018, 2:20 PM IST

up cm

जानिए, यूपी के इस शहर में अधिकारियों को क्यों सता रहा सीएम योगी आदित्यनाथ का डर

बागपत। पश्चिम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में अधिकारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ का डर सता रहा है। इसकी वजह गुरुवार को उनका बागपत में निरीक्षण के लिए पहुंचना है।हालांकि इससे पहले ही भाजपा के कर्इ कद्दावर मंत्री आैर नेताआें ने यहां डेरा डाल लिया है।लेकिन निरीक्षण के दौरान सीएम को कोर्इ कमी न मिले। इसी वजह से अधिकारियों में डर बना हुआ है। सीएम योगी बागपत में पीएम मोदी के अाने आैर जनसभा स्थल का जायजा लेने पहुंच रहे है। इसको लेकर पुलिस से लेकर अन्य सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट है। वहीं सीएम को कोर्इ खामी न मिले इसके लिए पहले ही पार्टी के नेताआें ने यहां डेरा डालकर लगभग सभी तैयारियां करा दी है।

यह भी पढ़ें-बाजार में ये काम करा था प्रेमी युगल, अचानक आ गर्इ पुुलिस आैर...

सीएम से पहले ये नेता पहुंचे मोदी के सभा स्थल

र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 मर्इ को बागपत में पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी सभा में करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गर्इ है। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। वहीं इस काम में भाजपा के कर्इ नेता लगे हैं। किसी भी तरह की गलती न हो इसके लिए पहले ही केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर, भाजपा विधायक सुनील बंसल समेत कर्इ नेता पहले ही डेरा डाले हुए है। वहीं सीएम याेगी चार बजे तक हेलीकाॅप्टर से बागपत पहुंचेंगे। जिसके बाद वह अपने मंत्रियों के साथ पीएम के सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें-पीएम से पहले चप्पे चप्पे पर तैनात हुर्इ फोर्स सभा स्थल में पहुंचेंगे इतने लाख लोग

एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर सभा को करेंगे संबोधित

आपको बता दें कि रविवार यानी 27 मर्इ को पीएम मोदी देश के सबसे हार्इटेक र्इस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने कोडली पहुंचेंगे। इसके बाद वह यहां से वह दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित बागपत पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी स्टेडियम में सभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा में एक लाख से भी ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिसमें तीस हजार कुर्सियां रहेंगी। इसके अलावा अन्य इंतजाम किये जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश