मेरठ। डेढ़ साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह चौथा दौरा है। इस जनपद में एेसा कभी नहीं हुआ कि प्रदेश का मुख्यमंत्री इतने समय में चार बार आ गया हो, ये योगी का इस शहर के प्रति विशेष लगाव ही है, लेकिन चौथी बार जब मुख्यमंत्री आए हैं तो इस बार उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था है। वैसे तो हर बार उनकी सुरक्षा विशेष ही हाेती है, लेकिन इस बार खुफिया विभाग के आतंकी हमले के अंदेशे के इनपुट के बाद उनकी सुरक्षा जिस तरह इस बार कड़ी की गर्इ, वैसी कभी नहीं देखी गर्इ। परतापुर हवार्इ पट्टी से लेकर एनएच-58 बार्इपास रोड स्थित सुभारतीय विश्वविद्यालय तक बहुत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गर्इ थी।