जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि राजकीय बाल गृह, बालक सूरजकुण्ड में निवासित बच्चों के लिये सप्ताह में एक बार डाक्टरी परीक्षण, निःशुल्क भोजन, खेल-कूद गतिविधियों जिसमें झूला, बैडमिन्टन, शतरंज, लूडो व टीवी आदि की व्यवस्था है तथा अध्यापकों की व्यवस्था भी बाल सम्प्रेषण गृह में करायी जा रही है। इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक तेज प्रताप, केएल इन्टरनेशनल के प्रतिनिधि, बीडीएस के प्रधानाचार्य, बाल कल्याण समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।