मेरठ। सोमवार की देर रात शास्त्रीनगर के एल. ब्लाक में विशेष संप्रदाय के दो युवकों की वजह से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। दोनों युवक एक घर के बाहर काफी देर से चक्कर लगा रहे थे। उन्हें टोका तो युवक मारपीट पर उतर आए। इसके बाद यहां सांप्रदायिक तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को थाने में ले आयी, यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया। देर रात तक हंगामेदार स्थिति बनी रही।