मेरठ। बसपा सुप्रीमो मायावती का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसपा के कद्दावर नेताआें से राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुर्इ है। नसीमुद्दीन को पार्टी से निकालने के बाद इतनी संख्या में कांग्रेस का दामन थामने वाले बसपा नेताआें व कार्यकर्ताआें के बारे में खुद बसपा सुप्रीमो भी नहीं सोच पा रही होंगी कि उनकी पार्टी के लोग उनकी सोच व पार्टी की विचारधारा से इत्तेफाक नहीं रखते थे। बसपा के पूर्व पांच मंत्री, पूर्व छह विधायक, दो एमएलसी, दो कोर्डिनेटर, अन्य प्रदेशों के प्रभारी, विभिन्न समाज के प्रभारी समेत सैकड़ों बसपा कार्यकर्ताआें ने कांग्रेस का साथ थामा है। अगले लोक सभा चुनाव में क्या स्थिति बनेगी, यह समय बताएगा लेकिन बसपा के लिए यह बदलाव ठीक नहीं माना जा रहा। नसीमुद्दीन सिद्दीकी वेस्ट यूपी प्रभारी रहे हैं। उन्होंने कर्इ बार अपने भाषणों में कहा है कि 1995 से उन्होंने मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी को नजदीकी से देखा है। इसलिए बहनजी ने उन्हें वेस्ट यूपी की कमान दे रखी है। अब नसीमुद्दीन के साथ वेस्ट यूपी के कर्इ नेताआें के कांग्रेस में जाने के बाद से बसपा की स्थिति पर निश्चित तौर पर फर्क देखने को मिलेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी का कहना है कि नर्इ ज्वाइनिंग से वेस्ट यूपी कांग्रेस मजबूत होगी।