मेरठ। सरकार के विरोध करने का भी राजनैतिक पार्टियों का तरीका अनोखा ही होता है। महंगाई के दौरान विरोध करने के जो तरीके कभी भाजपा अपनाया करती थी आज वही तरीके कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ महंगाई के विरोध में अपना रही है। मेरठ में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के इस विरोध को देखने के लिए लोग देखने के लिए रुक गए। मेरठ यूथ कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में बच्चा पार्क चैराहे पर रसाई बनाकर चूल्हे पर चाय बनाई और लोगों को पिलाई।