24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के डायरेक्टर पर कांग्रेसियों ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के डायरेक्टर पर कांग्रेसियों ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

कहा- फिल्म गांधी परिवार को टारगेट करके बनार्इ गर्इ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Jan 2019, 2:12 PM IST

meerut

फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर पर कांग्रेसियों ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

मेरठ। फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म को लेकर कांग्रेसियों में कड़ा रोष है। कांग्रेस के विरोध के कारण फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। कांग्रेसी नेता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि यह गांधी परिवार को टारगेट करके बनाई गई है। जो कि एक साजिश के तहत किया गया काम है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गांधी परिवार के प्रति साजिश रह रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम धार्मिक नेताआें ने अफसरों से कहा- साहब, ये जूता कहीं इस शहर की फिजा न बिगाड़ दे, इस पर रोक लगाएं, देखें वीडियो

फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए डायलाॅग और सीन को देखकर यह शक और भी पुख्ता हो जाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर विजय गुट्टे जीएसटी मामले में जमानत पर हैं। उन पर करोड़ों का जीएसटी घोटाला मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर के पिता भाजपा से काफी लंबे अरसे से जुड़े रहे हैं। इनके पिता महाराष्ट्र से भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ चुके हैं। इन्होंने महाराष्ट्र में किसानों के नाम पर कई सौ करोड़ का फ्रांड किया है। अपने बेटे और खुद को बचाने के लिए ही गांधी परिवार को टार्गेट कर यह फिल्म बनाई गई है।

यह भी पढ़ेंः एनआर्इए की टीम ने इस बार पुलिस के साथ छापेमारी गुप्त रखी तो पकड़ में आया 'अफसर', देखें वीडियाे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस फिल्म का विरोध करेगी और फिल्म पर्दे पर नहीं चलने दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर इसी कड़ी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क पर फिल्म के कलाकारों का पुतला फूंकते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पीसीसी सदस्य मोहम्मद इमरान और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में बच्चा पार्क पहुंचे दर्जनों कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि इस फिल्म का निर्माण भाजपा नेताओं के इशारे पर किया गया है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे अनुपम खेर की पत्नी भाजपा नेता हैं। दूसरे किरदार में नजर आने वाले अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना भी भाजपा सांसद रह चुके हैं। इमरान ने आरोप लगाया की फिल्म के निर्माता साफ सुथरी छवि वाले गांधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री रहे डा. मनमोहन सिंह की छवि खराब करने पर आमादा है। उन्होंने फिल्म का प्रदर्शन न रोके जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।