मेरठ। कास्टेबल मस्जिद पहुंचा और वहां के माइक से ऐसा ऐलान किया कि मस्जिद में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। अगर पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंचती तो स्थिति बेकाबू हो जाती। बाद में पता चला कि कांस्टेबल पुलिस से रिटायर्ड है और वह विक्षिप्त किस्म का है। मामला सरधना कस्बे का है। जहां पर एक मस्जिद के बाहर बनी दुकान पर कब्जे को लेकर दो संप्रदायों केे बीच भिड़ंत हो गई। आरोप है कि इसी बीच मस्जिद कमेटी का पदाधिकारी जो कि रिटायर कांस्टेबल भी है, ने मस्जिद के माइक से ऐलान कर दिया कि 'मुस्लिम भाई तुरंत मस्जिद पर पहुंचे, इस्लाम खतरे में है।' ऐलान सुनते ही बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों पर लाठियां फटकारते हुए रिटायर कांस्टेबल सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।