मेरठ। अलविदा जुमा पर पुख्ता सुरक्षा के कारण जिले में अकीदतमंदों ने सुकून से नमाज अदा की थी। नमाज अदा करने के बाद पुलिस-प्रशासन ने भी चैन की सांस ली, लेकिन पुलिस-प्रशासन का चैन देर रात गोलियों की आवाज से उड़ गया। थाना लिसाड़ी गेट जैसे ही गोलियाें की आवाज से गूंजा। पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां मौके पर पहुंचनी शुरू हो गई। मामला थाना लिसाड़ी गेट के शाहजहां कालोनी में नमाज पढ़ने को लेकर था।