संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद भी थाना पुलिस से लेकर कोई अधिकारी इस मामले में कार्रवाई को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार दिन में कालू को उसकी गाय वापस नहीं मिली तो वह 17 दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करेगा। उधर, संस्था के पदाधिकारियों द्वारा इस संबंध में ज्ञापन दिए जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा है।