15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में चचेरे भाइयों के बीच इस बात को लेकर पथराव के बाद चली गोलियां, छह घायल

Highlights जनपद के किठौर क्षेत्र के राधना गांव का मामला पुलिस ने मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार लॉकडाउन के दौरान संघर्ष होने से मचा हड़कंप  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 May 2020, 7:01 PM IST

meerut

मेरठ। जनपद के किठौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में मिट्टी डालने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई और ईंट-पत्थर भी चले। फायरिंग और पथराव में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इससे क्षेत्र में दहशत मच गई। ईद को लेकर जो चहल-पहल गलियों और गांव में दिखाई दे रही थी फायरिंग के बाद वहां एकदम सन्नाटा छा गया। खूनी संघर्ष की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः बैंक से कैश बॉक्स लूटकर भाग रहे बदमाशों ने विरोध करने पर गार्ड को मारी गोली, लुटने से ऐसे बच गया 20 लाख

किठौर कस्बे के गांव राधना निवासी आसिफ और शाहबाज आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। मकान के बाहर मिट्टी डालने को लेेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आसिफ अपने घर के सामने डालने के लिए मिट्टी लाया था। जिस समय वह मिट्टी डाल रहा था कुछ मिट्टी शाहबाज के घर की तरफ गिर गई। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले तो कहासुनी हुई। इसी बीच दोनों पक्ष के परिवार के अन्य लोग भी आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पहले पथराव शुरू हुआ। इसके बाद फायरिंग भी होने लगी।

यह भी पढ़ेंः Corona के खौफ के साथ बेबसी भी...चार लोग नहीं मिले तो शव को रिक्शे में लादकर ले गए कब्रिस्तान

फायरिंग होती देख ग्रामीण अपने घरों में घुस गए। पथराव और फायरिंग में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने के बाद एसओ किठौर रोजंत त्यागी मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों पक्ष के लोग फरार हो चुके थे, लेकिन पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और लॉकडाउन का उल्लंघन करनेे के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।