मेरठ के क्रिकेट प्रेमियों को हालांकि 2017 के चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार अभी भी टीस देती है, लेकिन उन्हें इतना यकीन है कि भारतीय टीम मिली उस हार का हिसाब बराबर करेगी और प्रशंसकों की दुखती रगों पर मरहम लगाएगी।रविवार को मेरठ में पंचमुखी हनुमान मंदिर में क्रिकेट प्रेमियों ने पैर में पैड बांधकर और क्रिकेट बैट लेकर हवन किया। विशाल कन्नौजिया ने बताया कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने पाक को धूल चटा रखी है, उसी तरह से आज हमारी टीम पाक को धोकर रख देगी।