26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / दिल्ली के ताज होटल में 5 दिसंबर को है भुवनेश्वर-नुपुर का रिशेप्सन, ये फिल्म स्टार होंगे शामिल

दिल्ली के ताज होटल में 5 दिसंबर को है भुवनेश्वर-नुपुर का रिशेप्सन, ये फिल्म स्टार होंगे शामिल

होटल ताज में होने वाला रिशेप्सन यादगार होगा आैर इसमें क्रिकेट आैर फिल्म से जुड़े काफी लोग शामिल होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Nov 2017, 10:28 PM IST

bhuvneshwar-nupur wedding

मेरठ। टीम इंडिया के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आैर नुपुर की गुरुवार को शादी होने के बाद इनके तीन रिशेप्सन होंगे। इनमें एक शादी के दिन ही मेरठ में होटल ब्रावुरा में हुआ। दूसरा रिशेप्सन भुवनेश्वर के पैतृक गांव बुलंदशहर के लुहारली में 26 नवंबर को होगा। इसमें आसपास के गांव के उनके रिश्तेदार व मित्र शामिल होंगे। तीसरे रिशेप्सन की तारीख पहले तय नहीं थी, जो अब तय कर दी गर्इ है।

पांच दिसंबर को होटल ताज में यह रिशेप्सन होगा। उस दौरान भारत-श्रीलंका की क्रिकेट टीमें सीरीज का तीसरा टेस्ट दिल्ली में खेल रही होंगी आैर होटल ताज में ही रुकेंगी। पांच को रिशेप्सन में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर , सुनील गावस्कर , महेंद्र सिंह धोनी समेत कर्इ बड़े क्रिकेटर तो शामिल होंगे ही, साथ ही फिल्म इंडस्ट्रीज से सुपर स्टार सलमान खान , अनुष्का शर्मा के साथ-साथ अन्य फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी। सूत्रों का कहना है कि होटल ताज में होने वाला रिशेप्सन यादगार होगा आैर इसमें क्रिकेट आैर फिल्म से जुड़े काफी लोग शामिल होंगे।

तारीख में मशक्कत
होटल ताज के रिशेप्सन की तारीख को लेकर काफी मशक्कत हुर्इ। पहले यह रिशेप्सन 28 नवंबर से एक दिसंबर के बीच करने की चर्चा थी, लेकिन तब यह तय नहीं था कि भुवनेश्वर बाकी के दो टेस्ट नहीं खेलेंगे। अब यह तय हो गया कि नागपुर में 24 से 28 नवंबर तक दूसरा आैर दिल्ली में दो से छह दिसंबर को तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे, तब यह पांच दिसंबर को रिशेप्सन की तारीख तय की गर्इ। बताते हैं कि पैतृक गांव लुहारली में भी भुवनेश्वर एेसा रिशेप्सन देने जा रहे हैं, वैसा गांव में कभी नहीं हुआ। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

सलमान खान भी आएंगे
भुवनेश्वर की शादी की तैयारियों का जिम्मा संभाल रहे दिल्ली की इवेंट कंपनी शादी सागा.काॅम के मानिक मदान का कहना है कि दिल्ली के ताज होटल में पांच दिसंबर को होने वाले भुवनेश्वर-नुपुर के रिशेप्सन में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ भारत व श्रीलंका की टीमें आैर बीसीसीआर्इ के पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही सलमान खान, अनुष्का शर्मा समेत कर्इ फिल्मी फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।