
आप भी उपयोग कर रहे हैं ये विदेशी फूड सप्लीमेंट तो हो जाए सावधान
Fake Food Supplements and Strength Injections जिले में एक बार फिर से नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और गोलियों का भंड़ाफोड़ पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरूख है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व मेरठ पुलिस ने पश्चिमी उप्र के सबसे बडे़ दवा बाजार खैरनगर में छापा मारकर वहां से बड़ी मात्रा में नकली फूड सप्लीमेंट और विदेशी कंपनियों के रेपर बरामद किए थे। आज थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शक्तिवर्धक गोली और इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
बताया जाता है कि शक्तिवर्घक गोलियां और इंजेक्शन बनाने का काम घर में ही चलर रहा था। पकड़ा गया युवक कंकरखेड़ा निवासी शाहरुख अपने घर में नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और फूड सप्लीमेंट बनाता था उसके बाद उसको बाहर दुकानों में सप्लाई करता था। इस सूचना पर मेरठ सर्विलांस टीम मौके पर पहुंच गई और छापा मारकर पूरी फैक्ट्री का पर्दाफाश कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली शक्तिवर्धक इंजेक्शन और फूड सप्लीमेंट बरामद किया हैं। यहीं पर तहखाने में काफी संख्या में नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं।
पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा का कहना है कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से करीब 60 लाख रुपये का कैश भी बरामद हुआ है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी कार्रवाई जारी थी। माना जा रहा है कि कुछ बडे़ राज और कामयाबी पुलिस के हाथ लगने वाली है। आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि पकडे़ गए नकली इंजेक्शन और टेबलेट की कीमत लाखों से लेकर करोड़ों रुपये में हो सकती है।
Updated on:
20 Aug 2022, 8:25 PM IST
Published on:
20 Aug 2022, 8:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.