
ये गिरोह एेसे करता था ट्रक लूट का फैसला, पुलिस ने दबोचा
बागपत।बागपत कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने हरियाणा और वेस्ट यूपी में ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से लूट के दो ट्रक व एक ट्रक का इंजन समेत लूट की घटनाओं में इस्तेमाल तमंचे व चाकू बरामद किए है। लूट की घटना के साथ पुलिस ने बीते दिनों दिल्ली हाइवे पर हुई ट्रक चालक की हत्या का खुलासा भी किया है। ट्रक चालक की हत्या इसी गैंग ने की थी। फ़िलहाल पुलिस ने गिरफ्त में आये 6 बदमाशों को तो जेल भेज दिया है। वहीं बाकी 6 बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस ने एेसे किया आरोपियों को गिरफ्तार
दरअसल बागपत कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम को मुख़बिर से सूचना मिली थी कि केतीपुरा मोहल्ले में कुछ बदमाश एक मकान पर लूट की योजना बना रहे है।इसी सूचना पर पुलिस ने मकान पर छापा मारकर 6 बदमाश शोएब ,अंकुश ,रूपक,समीर ओर आदिल व आमिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक ट्रक का कटा इंजन भी बरामद किया है।गिरफ्त में आये बदमाशों ने आधा दर्जन से ज्यादा ट्रक लूट की वारदातों कों अंजाम देने की बात कबूल की है।
यह देखकर ट्रक लूट का करते थे फैसला
गैंग के सदस्य पहले ऐसे ट्रक को देखते थे। जिनमे सिर्फ ड्राइवर अकेले रहता है। उसके बाद उस ट्रक का पीछा करते और जब ट्रक सुनसान जगह पहुंचता। तो ओवरटेक कर लूट लेते थे। ऐसे में ये ट्रक ड्राइवर की हत्या करने से भी पीछे नहीं रहते थे। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो ट्रक बरामद किए है। जिनमे एक ट्रक सरधना थाने में है। इसे चैकिंग के दौरान ये लोग छोड़कर फरार हो गए थे। वहीं पकड़े गए बदमाशों की माने तो बीते दिनों इसी गैंग ने बागपत के दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर खेकड़ा थाना क्षेत्र हरियाणा के एक ट्रक चालक की लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी थी। आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद ट्रक चालक की हत्या का भी खुलासा हो गया।
यूपी से लेकर हरियाणा तक में गिरोह है सक्रिय
पुलिस अधिकारी की माने तो यह गैंग वेस्ट यूपी और हरियाणा में सक्रिय है। इस गैंग में 12 सदस्य है जिनमे 6 अभी फरार है। गैंग के सदस्य यूपी के ट्रक को हरियाणा और हरियाणा से लूटे ट्रक को यूपी में बेच देते है। फिलहाल पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है। और जल्द गिरफ़्तारी का दावा कर रही है।
Published on:
18 Jun 2018, 10:33 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.