2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंगदारी वसूलने आए 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड में किया घायल

इनामी बदमाश ने ट्रांसपोर्टर से मांगी थी पांच लाख रुपये की रंगदारी।उसके भार्इ की आरोपी कर चुका है हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 5:16 PM IST

muzaffarnagar

रंगदारी वसूलने आए 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड में किया घायल

मुजफ्फरनगर।पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ट्रांसपोर्टर से लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने आए एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। वहीं आरोपी का साथी पुलिस को मौके से चकमा देकर निकल गया। जिसे पुलिस ने कांबिंग के दौरान पकड़ लिया। इस मुठभेड़ में पुलिस टीम का एक सिपाही भी घायल हो गया। जिसे आनन फानन में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इनामी घायल बदमाश पर दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

यह भी पढ़ें-र्इद के साथ ही ये इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं मना सका बेटी का जन्मदिन, भेजा यह तोहफा

ट्रांसपोर्टर से रंगदारी वसूलने आया था बदमाश

दरअसल पिछले कई दिनों से खतौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुरम निवासी ट्रांसपोर्टर देवेंद्र शर्मा पर 5 लाख रुपये रंगदारी देने का फोन आ रहा था।साथी बदमाशों ने उसे पुलिस को सूचना देने पर रिश्तेदारों को भी मारने की धमकी दे रहा था।पीड़ित देवेंद्र शर्मा ने गुपचुप तरीके से पुलिस को मामले की जानकारी दी।इसके बाद पुलिस ने जाल बिछा दिया । जैसे ही बदमाश रविवार सुबह अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर रंगदारी वसूलने देवेंद्र शर्मा के पास पहुंचा।तभी पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी।पुलिस ने जैसे ही बदमाशों को सरेंडर करने के लिए ललकारा तो बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

यह भी पढ़ें-छात्र के साथ पांच दोस्तों ने ही किया सामूहिक कुकर्म, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट...

बदमाशों की गोली लगने से घायल हुआ सिपाही

बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस पर गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी बदमाश खेत मे जाकर छीप गया। जिसे पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से दो तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस व बाइक बरामद हुए है। पुलिस ने घायल सिपाही विजय मावी व बदमाश अनिल गुर्जर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है ।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः भाजपा विधायक के फेसबुक अकाउंट पर इस शख्स ने पीएम मोदी को दी एेसी धमकी, पुलिस तलाश में जुटी

गोली लगने से घायल इनामी बदमाश पर दर्ज है 33 मुकदमें

आपको बता दें कि पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ। बदमाश अनिल गुर्जर के खिलाफ अलग अलग थानों में 33 मुकदमे दर्ज हैं। और ये शातिर अपराधी अनिल 25 हजार का इनामी है। ये लोगों से रंगदारी वसूलने के काम करता है। पीड़ित देवेंद्र शर्मा के भाई की भी अनिल गुर्जर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी ।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश