फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि श्प्यार कभी मरता नहीं, प्यार का कोई अंत नहीं है, इसकी कोई हदें नहीं हैं। निर्देशक के कैप्शन को पढ़कर एवं मोशन पोस्टर को देखकर यह साफ़ कहा जा सकता है कि फिल्म एक लव स्टोरी होने वाली है। जो कहीं न कहीं क्राइम पर आधारित है। फिल्म के टाइटल की डिजाईन को देखकर पता चलता है कि फिल्मे में मर्डर एवं सस्पेंस भी दिखाया जायेगा।