केपी त्रिपाठी, मेरठ। कोरोना वायरस के ख़ौफ का असर अपराधियों में भी दिख रहा है। मेरठ जिले में आपराधिक गतिविधि बिल्कुल शून्य हो गई हैं। अपराधी भी कोरोना वायरस के डर से भूमिगत हो गए हैं और लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। पिछले 22 मार्च से जिले में हत्या, दुष्कर्म, चोरी, लूट, डकैती और वाहन चोरी जैसी घटनाओं में जबरदस्त गिरावट आई है।