मेरठ। मेरठ पुलिस ने ऐसे बिजली तार चोरों को गिरफ्तार किया है, जो कि मिनटों में हाईटेंशन लाइन तारों को काट देते थे। इनके पास से इतना बड़ा कटर मिला हैं जिसको देखकर पुलिस टीम के भी होश उड़ गए। बिजली का तार चोरी करने वाले इस गिरोह के सदस्य बिजली के पोल में चढ़ने में महारथ हासिल है। मात्र दस से 15 मिनट में ये सौ मीटर से भी अधिक कीमती तार को काट देते थे। ये हर बार पुलिस को चकमा देकर निकल जाते थे। ग्रामीण क्षेत्रों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर इस गिरोह का जबरदस्त आतंक था।