8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजलीघर के गार्ड को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों का डाका, योगी की पुलिस ने इसमें भी कर दिया खेल, देखें वीडियो

मवाना बिजलीघर पर दर्जनभर बदमाशों ने चार घंटे तक मचाए रखा आतंक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Nov 2018, 3:39 PM IST

meerut

बिजलीघर के गार्ड को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों का डाका, योगी की पुलिस ने इसमें भी कर दिया खेल

मेरठ। पुलिस एक तरफ अपराधियों को अपनी गोली का निशाना बना रही है। वहीं दूसरी ओर अपराधी भी वारदात कर पुलिस के लिए चुनौती उत्पन्न कर रहे हैं। मवाना थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने काॅलोनी के बने बिजलीघर में सुरक्षा गार्ड्स को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया। डकैत अपने साथ लाखों रूपये कीमत की केबिल और वहां पर लगे विद्युत उपकरण उतारकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर डकैती की जानकारी दी तो पुलिस ने घटना को काफी देर तक छिपाए रखा। इसके बाद भी पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए डकैती की घटना को चोरी में दर्ज कर दिया।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking: मेरठ में सेना के जवान ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर की खुदकुशी

10-12 बदमाश दीवार कूदकर पहुंचे

दरअसल, हस्तिनापुर रोड पर नई मंडी के निकट हरिकृष्ण डिफेंस काॅलोनी है। बताया जाता है कि देर रात 10-12 हथियारबंद बदमाश दीवार कूदकर काॅलोनी में दाखिल हो गए। कालोनी में बने बिजलीघर में बदमाशों ने गार्ड रूम में सो रहे हंसापुर निवासी गार्ड पवन को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद उससे उसका मोबाइल छीनकर उसको बंधक बनाकर गार्ड रूम में ही डाल दिया। कुछ बदमाश गार्ड्स को कवर करके खड़े रहे और बाकी ने लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने बिजली घर में रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका तेल और तांबे के तार सहित बिजली का अन्य कीमती सामान निकाल लिया। पांच लाख की कीमत का केबिल काटकर भी बदमाश अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव के इस खास सिपाही के भतीजे को मेरठ में मारी गोली तो मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

पुलिस ने मामला चोरी में बदला

वहीं, गार्ड्स से एक बाइक, 15 सौ की नकदी और सात कारतूस व मोबाइल लूट लिए। करीब चार घंटे आतंक बरपाने के बाद बदमाश गार्ड्स को कमरे में बंद करके फरार हो गए। शोर मचाने पर काॅलोनी के निवासियों ने गार्ड्स को कमरे से निकाला। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। गार्ड को थाने लेकर लोग पहुंचे तो पुलिस ने घटना को काफी देर तक छिपाने की कोशिश की, लेकिन जब लोगों ने हंगामा किया तो थाना पुलिस ने धाराओं में खेल करते हुए डकैती की रिपोर्ट को चोरी में तब्दील कर दिया। हालांकि एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच करवार्इ जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गर्इ हैं।