परिजनों का कहना है कि सोमपाल होनहार था उसकी अपने बेटे अक्षित, बेटी अंशिका पत्नी से एक रात पहले बातें हुई थी। उस वक्त ऐसा नहीं लग रहा था कि सोमपाल आत्महत्या करेगा। उनकी बेटी आंशिका ने बताया कि मार्च में उनका प्रमोशन होना था इसको लेकर वह बहुत उत्साहित थे। वे ऐसा कार्य क्यों करेंगे। थाने में वार्ता के बाद परिजन शव को घर ले आये। लेकिन उनकी मांग है कि सैनिक को शहीद का दर्जा देते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाए, परिवार को बीस लाख रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नौकरी,बच्चों को सरकार की ओर से मुफ्त शिक्षा का प्रबंध किया जाए। मांगे पूरी नहीं होने व डीएम के मौके पर नहीं पहुंचने तक पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया।