2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा जिलाध्यक्ष की कार ने दो स्‍कूटी सवारों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर

स्कूटी से बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे युवक, स्कोेर्पियो ने स्कूटी के उड़ा दिए परखच्चे, लोगों ने गाड़ी में लगाई आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Nov 2017, 9:49 AM IST

Meerut

मेरठ. लालकुर्ती थाना क्षेत्र में डेरी फार्म के सामने बुधवार रात सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को कई मीटर तक घसीटते हुए रौंद दिया। इस हादसे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद नाराज़ परिजनों ने कार में तोड़फोड़ करते हुए कार को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक की पहचान कोतवाली थाने के पूर्वा अहिरान निवासी शिवम जौहरी (25) के रूप में की है। मृतक का साथी स्कूटी सवार उसका चचेरा भाई नितिन जौहरी है, नितिन के हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार बुढ़ाना गेट पूर्वा अहिरान निवासी शिवम जौहरी व नितिन जौहरी देर शाम अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए गंगानगर गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे सैन्य डेरी फार्म के नजदीक कैंट क्षेत्र में पीछे से स्कोर्पियो नंबर यूपी 15 एडब्लयू 0099 ने पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शिवम की मौके पर ही मौत गर्इ, जबकि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की है। वहीं आरोपी चालक बिट्टू कश्यप को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है आरोपी चालक बिट्टू कश्यप जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को मवाना रोड स्थित तिरूपति गार्डन में घर छोड़कर वापस लौट रहा था।

लाेगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी आैर घायल नितिन को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शिवम के शव को देख भड़के लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर आग के हवाले करते हुए हंगामा भी किया। इनके परिवार को जब इस दुर्घटना की सूचना दी गर्इ, तो घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस कार सवार लोगों की तलाश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश