बड़ौत के ग्राम जिवाना में किसान के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के साथ पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष रामकुमार, नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि भी मौजूद थे। इस दौरान राज राजबब्बर ने कहा कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कल ही कहा था लेकिन कल लखनऊ में विश्वासघात दिवस पर आंदोलन के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसकी वजह से वह आज किसान के यहां आये हैं। इसके बाद उन्होंने धरनास्थल पर जाकर किसानों से कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि किसानों के गन्ने बकाए का भुगतान 14 दिन में कर दिया जाएगा। लेकिन एक साल से अधिक बीत गया और अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।